Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जानिए, कब कौन सा पोषक तत्व चाहिए पौधों को

Give plants the nutrients they need at the time they need them


पौधे का विकास सही से हो, वह स्वस्थ रहे और उससे प्राप्त पैदावार अधिक और स्वादिष्ट रहे, इसके लिए पौधों को उनके विकास की हर स्टेज में सही और उचित पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। पौधों की पोषक तत्वों की जरूरतों को समझना हर एक नए गार्डनर के लिए बेहद जरूरी होता है। यदि आप भी पौधों की ग्रोइंग स्टेज(बढ़ती अवस्था) के अनुसार जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह अर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। पौधे को कब और कौन सा पोषक तत्व चाहिए होता है, छोटे से लेकर हार्वेस्टिंग(फसल कटाई) तक पौधे की हर स्टेज में पोषक तत्व की जरूरतों की जानकारी के लिए यह आर्टिकल आखिरी तक जरूर पढ़ें।






पौधे की ग्रोथ(विकास) के अनुसार पोषक तत्वों की आवश्यकता (Plant Nutrient Requirements According Their Growth Stage) :-

आइये पौधों की गोइंग स्टेज(बढ़ती अवस्था) के अनुसार पोषक तत्वों की जरूरत के बारे में जानते हैं:

1. सीडलिंग के लिए जरूरी पोषक तव (What Nutrients Do Seedlings Need) :-

पौधे जब छोटे होते हैं, यानि कि जब वे सीडलिंग की अवस्था (4 इंच लम्बे पौधे) में होते हैं, तब उन्हें नाइट्रोजन और फास्फोरस पोषक तत्वों की जरूरत होती है। नाइट्रोजन, पत्तियों की ग्रोथ(विकास) को बढ़ाता है और फास्फोरस जड़ों की ग्रोथ(विकास) को बढ़ाता है। सीडलिंग की स्टेज में पौधे को नाइट्रोजन और फास्फोरस पोषक तत्व पर्याप्त (जितनी जरूरत हो उतनी) मात्रा में मिलने से पत्तियों और जड़ों की ग्रोथ (विकास) अत्यधिक गति से होती है, जिससे पौधा जल्दी  बड़ा होने लगता है। पौधे की इस छोटी नाजुक स्टेज में आपको उसमें बायो एनपीके, और सीवीड  जैसे लिक्विड फर्टिलाइजर (उर्वरक) डालने चाहिए। बड़े पौधे में इन फर्टिलाइजर  (उर्वरकों) की जितनी मात्रा डाली जाती है, उसकी ¼ मात्रा सीडलिंग में डालें। पौधे को प्रत्यारोपण(एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थापित करना) करने से पहले तक सीडलिंग में हर हप्ते(सप्ताह) लिक्विड उर्वरक डाल सकते हैं।






 





2. पौधे को बढ़ने के लिए पोषक तत्व (What Nutrients Do Actively Growing Plant Need) :-

जब आपके बगीचे का पौधा बड़ा हो जाए, यानि की जब पौधा बढ़ती अवस्था मे हो तब उसमें फास्फोरस, नाइट्रोजन, पोटेशियम और साथ ही जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर, आदि सूक्ष्म पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। इस समय आप पौधों में ठोस रूप में आने वाले जैविक फर्टिलाइजर (उर्वरक) जैसे गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट खाद आदि दे सकते हैं। इन खाद में पौधों के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।









3. पौधे में फूल खिलते समय पोषक तत्व की जरूरत (What Nutrients Do Plants Need To Flower) :-

जब पौधे में फूल लगने वाले हों, तब उसे पोटाश और फास्फोरस पोषक तत्व की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। फास्फोरस पौधों में अच्छे से और ज्यादा से ज्यादा संख्या में फूल लाने के लिए मुख्य भूमिका निभाता है फूल आने के समय और फूल आने के बाद की स्टेज(अवस्था) में पौधे में आप प्रोम खाद, बोन मील, रॉक फास्फेट जैसे  आर्गेनिक फर्टिलाइजर (उर्वरक) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पौधों में भरपूर संख्या मतलब काफी अधिक संख्या में फूल आयेंगे।











4. पौधे में फल लगने के लिए पोषक तत्व की जरुरत (What Nutrients Do Plants Need For Fruiting) :-

यदि पौधे में फूल से फल बनने लगे हैं तो इस वक्त पौधे को पोटेशियम पोषक तत्व की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। पोटेशियम पौधों में अधिक से अधिक संख्या में फल लाने का कार्य करता है और पौधों की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके लिए आप पौधों में पोटेशियम से भरपूर पोटाश खाद का उपयोग कर सकते हैं।



 






निष्कर्ष (conclusion) :-

आज इस अर्टिकल में हमने आपको पौधे की हर स्टेज में जिस भी पोषक तत्व की जरूरत होती है उसके बारे में विस्तार से बताया है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस सवाल ‘पौधे को कब कौन सा पोषक तत्व चाहिए होता है’ का जबाव विस्तार से मिल गया होगा। उम्मीद है कि पौधे के लिए पोषक तत्वों की जरूरतों से जुड़ा यह आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को जरूर शेयर करे ताकि यह आर्टिकल उनके पौधों की विकास और देखभाल करने मे सहायक सिद्ध हो सके। और आप से यह भी उम्मीद करते है कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी भी साबित रहा होगा। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए कृपया आप हमारी साईट gardenglance.blogspot.com पर विजिट कर सकते हैं। इस आर्टिकल से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हों, कृपया कमेंट में जरूर बताएं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad