Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पोटाश उर्वरक क्या है बगीचे में इसके उपयोग और फायदे

Potash Fertilizer Uses and Benefits for Plants


अगर आपके बगीचे में लगे हुए पेड़-पौधों की उचित देखभाल करने के बाद भी उनका विकास नही हो पा रहा है या फल वाले पौधे में फूल और फल भी नहीं आ रहे हैं तथा इसके अतिरिक्त आपके पौधे की पत्तियां भी पीली पड़ने जैसी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं तो यह पौधों में जरूर सूक्ष्म पोषक तत्व पोटेशियम की कमी का संकेत हो सकता है। बगीचे मे लगे पौधे में पोटेशियम की कमी से होने वाली इन सभी समस्याओं को पोटाश उर्वरक(Potash Fertilizer) के इस्तेमाल से ही दूर किया जा सकता है। जैविक पोटाश उर्वरक या खाद क्या है, बगीचे में पेड़-पौधों के लिए इसका इस्तेमाल कब किया जाता है तथा इसके फायदे क्या क्या है। आईये यह सब जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।




पोटाश उर्वरक क्या है (What is Potash Fertilizer) :-

पोटाश जमीन में उपलब्ध खनिज पत्थरों का स्ट्रक्चरल कंपोनेंट (structural component) है, अर्थात मिट्टी/मृदा का संरचनात्मक घटक होने के कारण यह मिट्टी/मृदा में कोम्प्लेक्स रूप में पाया जाता है, लेकिन यह पौधों के लिए उपलब्ध नहीं होता, क्योंकि प्राकृतिक रूप से पौधों के लिए पोटाश उपलब्ध होने की प्रक्रिया बेहद ही धीमी और सुस्त गति से काम करती है, इसीलिए पौधों में पोटेशियम पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए तथा अच्छी ग्रोथ/विकास देने के लिए ऑर्गेनिक(जैविक) तरीके से बनाया गया पोटाश फर्टिलाइजर(पोटाश उर्वरक) का इस्तेमाल किया जाता है।

          भले ही पोटाश कई कमर्शियल फर्टिलाइजर (commercial fertilizers) में एक सक्रिय घटक है, लेकिन जैविक पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल करना अतिमहत्वपूर्ण है जो आमतौर पर पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड(KOH) या पोटेशियम क्लोराइड (KCl) के साथ निर्मित होता है।

भिन्न-भिन्न पोटाश उर्वरकों में उपलब्ध पोटेशियम की मात्रा भिन्न-भिन्न होती है जो इस प्रकार है...... 


1.  पोटाश उर्वरक का नाम =>  पोटेशियम नाइट्रेट (potassium nitrate)

एनपीके अनुपात =>  13:0:45

पोटेशियम की मात्रा (% मे) =>  45-46


2.  पोटाश उर्वरक का नाम =>  पोटेशियम क्लोराइड (potassium chloride)

एनपीके अनुपात =>  0:0:60

पोटेशियम की मात्रा (% मे) =>  60-62


3.  पोटाश उर्वरक का नाम =>  पोटेशियम सल्फेट (potassium sulphate)

एनपीके अनुपात =>  0:0:50

पोटेशियम की मात्रा (% मे) =>  50


4.  पोटाश उर्वरक का नाम =>  पोटेशियम शोनाईट (potassium schoenite)

एनपीके अनुपात =>  0:0:20

पोटेशियम की मात्रा (% मे) =>  20


(नोट – माइका और फेल्सपार पोटाश के प्रमुख मिनिरल्स हैं, लेकिन इस रूप में उपस्थित पोटाश को पौधे सीधे उपयोग नहीं कर पाते।





पौधों के लिए पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल कब करें (When to Use Potash Fertilizer for plants) :-

गमले में पौधे लगाने के लिए मिट्टी/मृदा तैयार करते समय आप उसमें कुछ मात्रा में पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अतिरिक्त पौधे में फूल के आने की क्रिया से लेकर फल लगने तक पोटाश फर्टिलाइजर(उर्वरक) का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इसी समय में पौधे को पोटेशियम की सबसे अधिक जरूरत होती है। पोटाश उर्वरक में मौजूद पोटेशियम आपके गमले की मिट्टी में लगे हुए पौधों को रोगों और बीमारी से लड़ने तथा मजबूत और स्वस्थ जड़ें विकसित करने में सहायता करता है। अगर आपको अपने गमले या बगीचे में लगे हुए पौधों में पोटेशियम की कमी के जरा भी लक्षण दिखाई देते हैं तो आप पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं, पौधों में पोटाश (पोटेशियम) की कमी के लक्षण निम्न हैं :-

  • पोटाश की कमी से बगीचे या फिर गमले मे लगे पौधों की पत्तियां किनारों पर सूखने लगती हैं।

  • पोटेशियम की कमी से फलदार पौधों में ज्यादा फल और फूल नहीं आ पाते है। 


  • पोटेशियम की कमी से पौधा बहुत कमजोर होने लगता है जिससे पौधों में कीट और बीमारी लगने की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है।

(इसे भी पढ़े :- कुछ सामान्य टूल्स की मदद से आप अपना किचन गार्डन कर सकते है तैयार .....) 





किन-किन पौधों को सबसे ज्यादा पोटेशियम की जरूरत होती है (potassium loving plants) :-

  • अगर आपने अपने घर और गार्डेन में फल-फूल या सब्जियों  वाले पौधे लगाए हैं तो उन सभी के सभी पौधों में पोटेशियम पोषक तत्व की कमी को दूर करने, पौधों का विकास बढ़ाने, जड़ों को मजबूत बनाने और पौधों में फल-फूल न आने जैसी समस्या का इलाज करने इत्यादि के लिए आप पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।


  • हालाँकि सभी पौधों को पोटेशियम की जरूरत होती है, लेकिन कुछ पौधों को अन्य पौधों की अपेक्षा अधिक पोटेशियम की जरूरत होती है। यदि आप आलू या चुकंदर, गाजर जैसी जड़ वाली सब्जियां उगा रहे हैं, तो उन्हें अपनी लम्बी और कंदयुक्त जड़ों की ग्रोथ और स्वाद को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पोटेशियम की जरूरत होगी। इसके अलावा फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्जियां भी पोटेशियम युक्त उर्वरक देने पर अच्छी मात्रा यानी अधिक मात्रा मे उगती हैं।


  • मकई (Corn), गाजर (carrots) और अल्फाल्फा (alfalfa) इत्यादि को भी बेहतर तरह से विकसित होने के लिए भरपूर मात्रा में पोटैशियम उर्वरक की जरूरत होती है।





पोटाश खाद(उर्वरक) के फायदे (What does potash  Fertilizer do in plants) :-

पोटाश पौधे की संपूर्ण वृद्धि और फलों की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बेहद जरूरी होता है। पोटाश उर्वरक से आपके बगीचे के पौधों को निम्न लाभ होते हैं, जैसे...... 

  • जैविक पोटाश उर्वरक आपके पौधों को बड़े फल और सब्जियां उगाने के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है।


  • फलदार पौधों में अधिक से अधिक फलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करता है।


  • यह पौधे की फलियों के दाने भरने, फल का साइज (आकार) बढ़ाने व फलों को चमकदार बनाने में मदद करता है।


  • जैविक खाद पोटाश, गार्डन की मिट्टी में नमी को बरकरार रखती है यानी कि नमी को बनाये रखती है जिससे पौधों को सूखा, पाला जैसी समस्याओं से बचाया जा सके। 


  • पोटाश उर्वरक जड़ स्वास्थ्य को बढ़ाने में सहायता कर सकता है।


  • यह आपके बगीचे या घर के पौधों को स्वस्थ रखने तथा पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है।


  • पोटाश, शर्करा को बेहतर ढंग से संश्लेषित करने में सहायता करता है जिसके कारण फलों का स्वाद टेस्टी तथा अच्छा होता है।


  • पोटेशियम पौधों द्वारा जल के अवशोषण के लिए जिम्मेदार है तथा पौधों की वृद्धि/विकास को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


  • पोटाश उर्वरक मिट्टी/मृदा के पीएच मान को भी बढ़ाता है, अर्थात् मिट्टी/मृदा की अम्लीयता को कम करके उसकी क्षारीयता को बढ़ाता है। यही कारण है कि एसिड-प्रेमी पौधों जैसे- रोडोडेंड्रोन (rhododendron), हाइड्रेंजिया (hydrangea) और अजेलिया (azalea) पर इसका इस्तेमाल नहीं करना सबसे अच्छा है।


(नोट – अम्लीय मिट्टी/मृदा में उगना पसंद करने वाले पौधों में अधिक पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल पौधों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

(इसे भी पढ़े :- पौधों में ओवरवाटरिंग के लक्षण व बचाने के तरीके .....) 






पौधों में पोटाश उर्वरक को कैसे डालें (How to add potash  Fertilizer to plants) :-

पोटाश खाद तरल पदार्थ (लिक्विड), पाउडर एवं दानेदार उर्वरक के रूप में बाजार मे आता है। घर और बगीचे मे लगे पौधे  में आप इस उर्वरक का उपयोग निम्न तरीके से कर सकते हैं..... 


  • लिक्विड पोटाश का इस्तेमाल आप पौधों पर स्प्रे करके काफी सरलता से कर सकते हैं।


  • पोटाश उर्वरक के पाउडर का इस्तेमाल किसी अन्य उर्वरक या मिट्टी/मृदा के साथ मिलाकर करें।


  • दानेदार पोटाश का इस्तेमाल गार्डन की मिट्टी में हाथ से बिखेर कर किया जा सकता है।

बगीचे में पेड़-पौधों के लिए जैविक पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, कि इसका इस्तेमाल मिट्टी/मृदा में पोषक तत्वों की कमी के आधार पर व पौधों की जरूरतों के आधार पर ही करना चाहिए। हालाँकि थोड़ी मात्रा में जैविक पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल पौधों के लिए नुकसानदायक नहीं होता है।





गमले में लगे पौधों के लिए पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल कैसे करें (How to Use Potash For potted Plants):-

बगीचे में लगे हुए पेड़-पौधों में पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल करने के लिए आप दानेदार या पाउडर जैविक पोटाश उर्वरक को सीधे मिट्टी/मृदा के ऊपर (टॉपड्रेसिंग के रूप में) डाल सकते हैं। पोटाश फर्टिलाइजर(उर्वरक) को पौधे के चारों ओर समान रूप से छिड़कने के बाद चारों ओर की मिट्टी/मृदा को पलट दें और पर्याप्त मात्रा से जल दें।

जैविक पोटाश फर्टिलाइजर को पौधे उगाने से पहले गमले की मिट्टी/मृदा तैयार करते समय भी मिला सकते हैं। या फिर आप पोटाश उर्वरक को बीज लगाने के बाद सीडलिंग की मिट्टी/मृदा की ऊपरी परत में मिला दें।

(नोट – कमर्शियल पोटाश उर्वरक बीज के संपर्क में आने के बाद बीज की अंकुरण क्षमता को हानि पहुंचा सकता है, इसलिए जैविक पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दें तथा सावधानी बरतें।

(इसे भी पढ़े :- कद्दू वर्गीय (कुकुरबिट्स) सब्जियां और उन्हे उगाने से सम्बंधित जानकारी ....) 





फूलों के पौधों के लिए पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल कैसे करें (How to Use Potash For Flowering Plants ) :-

गमले में या बगीचे मे लगे हुए फूल वाले पौधों के लिए पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल करने पर आपको अधिक ज्यादा व स्वस्थ फूल प्राप्त होंगे। इसके लिए आप अपने पौधों की जरूरतों के अनुसार ½ या 1 चम्मच पोटाश उर्वरक को 1 लीटर जल में घोलकर लिक्विड या मिश्रण तैयार कर सकते हैं। फूल वाले पौधे पर कलियाँ खिलने पर आप हर 15 से 20 दिन के अन्तराल में पौधों पर पोटाश उर्वरक खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।




निष्कर्ष (conclusion) :-

इस आर्टिकल में आपने जाना कि पोटाश खाद या पोटाश उर्वरक क्या है, पोटाश खाद या पोटाश उर्वरक का इस्तेमाल कैसे करें और साथ ही इसके फायदे क्या हैं, इत्यादि। उम्मीद है कि इस अर्टिकल में दी गई जानकारी आपको काफी पसंद आई होगी। और हम यह भी आपसे उम्मीद करते है कि यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी साबित रहा होगा। इसी तरह गर्डनिंग से जुड़े और भी विभिन्न प्रकार के आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी साईट gardenglance.blogspot.com पर विजिट कर सकते हैं। इस आर्टिकल से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हों, कृपया कमेंट में जरूर बताएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad