Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जाने, गार्डनिंग शुरू करने के लिए किन चीजों की पड़ती है आवश्यकता

 Supplies Needed To Start A Home Garden


अक्सर किसी के घर में खूबसूरत बगीचा देखने पर कई लोग अपने घर पर भी बगीचा बनाने की सोचने लगते हैं। लेकिन तभी एक विचार उनके मन में जरूर उमड़ता है कि इसके लिए वाकई मे किन- किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी। इसकी जानकारी के लिए वे विभिन्न प्रकार के गर्डनिंग से सम्बंधित  आर्टिकल को पढ़ते हैं और वीडियो को भी देखते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि जब सभी जरूरी चीजों की जानकारी वीडियो के माध्यम से नहीं मिल पाती है। तब इसी गम्भीर समस्या को दूर करने के लिए इस आर्टिकल में हम आपको बागवानी शुरू करने के लिए जरूरी सभी चीजों की लिस्ट और उन सभी सामान के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। अगर आप भी घर पर टेरेस गार्डन, किचन गार्डन या बालकनी गार्डन तैयार करने के लिए मन मे विचार कर रहे हैं तो इसके लिए जरूरी सभी चीजों की जानकारी लेना महत्वपूर्ण है। होम गार्डन शुरू करने के लिए आवश्यक चीजें या सामान को समझने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।





बागवानी शुरू करने के लिए जरूरी चीजें (List Of Things Needed To Start A Gardening) :-

हमने गौर किया है कि बीते कुछ वर्षों से लोगों का रुझान होम गार्डनिंग की तरफ काफी तेजी से बढ़ा है। यही एक वजह है कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर में बगीचा बनाना चाहते हैं। तो होम गार्डनिंग शुरू करने के लिए आपको निम्न आवश्यक चीजों की जरूरत पड़ेगी जिनके नाम इस प्रकार है..... 


1.  सब्जी, फूल, हर्ब्स और फलों के सीड्स(बीज) 

2.  ग्रो बैग्स या पॉट्स

3.  मिट्टी

4.  खाद

5.  गार्डनिंग टूल्स

(इसे भी पढ़े :- कद्दू वर्गीय (कुकुरबिट्स) सब्जियां और उन्हे उगाने से सम्बंधित जानकारी....) 






बीज या सीडलिंग (Seeds Or Seedling To Start A Garden) :-

टेरेस गार्डनिंग या होम गार्डनिंग की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले बीजों या नर्सरी से खरीदे हुए पौधों की आवश्यकता होगी। बीज खरीदने पर उनके पैकेट में बीज बोने का समय, पानी और सूर्य प्रकाश की जरूरत आदि जरूरी चीजों की सलाह दी हुई रहती है। बीज खरीदने से पहले निम्न प्रकार की बातों को ध्यान में जरूर रखें:


  • मौसम के अनुसार उगने वाले पौधों के बीज चुनें। जैसे अभी गर्मी, बरसात या ठंड जो भी सीजन आने वाला हो, उसमें अच्छी तरह से बढ़ने वाले पौधों के बीजों को खरीदें।


  • पहली बार गार्डनिंग कर रहे हैं तो आपको तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों जैसे पालक, धनिया,  मूली,  लेट्युस या अन्य पौधों के बीज खरीदना चाहिए। ये कम देखभाल वाले पौधे हैं और 30 से 50 दिन में ही हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।





पौध तैयार करने के लिए सीडलिंग ट्रे (Seedling Tray To Sow Seeds) :-


बागवानी की शुरुआत के लिए सीडलिंग ट्रे या नर्सरी ट्रे सबसे जरूरी और उपयोगी टूल्स में से एक है। सीडलिंग ट्रे की सहायता से कोई भी बीज खराब नहीं हो पाता है और उससे पौधा बड़ी ही आसानी और काफी सरलता से तैयार हो जाता है। इस सीडलिंग ट्रे में बीजों को लगाकर बहुत ही आसानी और काफी सरलता से पौध (सीडलिंग) तैयार की जा सकती है और फिर उस पौध को गमलों या बगीचों में ट्रांसप्लांट किया जा सकता है। सीडलिंग ट्रे, ट्रांसप्लांट विधि/तरीके से उगने वाले पौधों के बीजों को उगाने के लिए सबसे बेस्ट है।






बेस्ट गमला या ग्रो बैग (Pots Or Grow Bags To Start A Garden) :-

आपको बालकनी या टेरेस गार्डन में पौधे को उगाने के लिए आपको मुख्यतः  गमले या पॉट्स की आवश्यकता होगी। पौधों को लगाने के लिए गमला या ग्रो बैग खरीदने से पहले निम्न बातें ध्यान मे रखना जरूरी है...... 


  • घर की बालकनी या छत पर बगीचा तैयार करने के लिए ग्रो बैग्स का उपयोग करना सही रहता है। ये अन्य सभी गमले जैसे मिट्टी या सीमेंट के गमले से वजन में बहुत हल्के होते हैं। ग्रो बैग्स काफी टिकाऊ होते हैं और तेज धूप, तेज बारिश या अत्यधिक ठंड में भी खराब नहीं होते हैं।


  • ग्रो बैग कई प्रकार के आतेत हैं जैसे HDPE ग्रो बैग, फैब्रिक ग्रो बैग और जूट के ग्रो बैग आदि। टेरेस गार्डनिंग के लिए ग्रो बैग विभिन्न डिजाइन में भी आते हैं जैसे रेक्टेंगेल ग्रो बैग (कम्पेनियन प्लांटिंग के लिए), पॉकेट ग्रो बैग (वर्टिकल गार्डनिंग के लिए) आदि। 


  • इनके अतिरिक्त बागवानी के लिए आप थर्मोफॉर्म गमले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इन गमले का वजन भी काफी अधिक कम होता है और इसमें लगे पौधों को ट्रांसप्लांट करना भी बेहद ही आसान होता है। क्योंकि ये वजन मे काफी हल्के होते है। 





कम जगह में पौधे उगाने के लिए हैंगिंग पॉट्स(गमले) (Hanging Pots To Start Terrace And Balcony Garden) :-

ज्यादातर शहरों में जगह की काफी कमी होती है और ऐसे में बागवानी के लिए जगह नहीं मिल पाती है। कम जगह में एक अच्छा बगीचा तैयार करने के लिए हैंगिंग पॉट्स(गमले), वाल प्लान्टर(जैसे पॉकेट ग्रो बैग) में छोटे सब्जी, फूल या हर्ब्स(जड़ी बूटी) के पौधे बड़ी ही आसानी से लगाये जा सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन बाजार से हैंगिंग पॉट्स को खरीदना चाहते है तो यहाँ क्लिक करे। 

(इसे भी पढ़े :- वेजिटेबल बगीचे के लिए ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर....) 






मिट्टी (Soil Is Needed To Start A Garden ) :-

गार्डनिंग की शुरुआत के लिए मिट्टी/मृदा सबसे जरूरी चीजों में से एक है। पौधे के लिए मिट्टी/मृदा आप खुद भी तैयार कर सकते हैं। मिट्टी/मृदा तैयार करने या होममेड पॉटिंग मिक्स(पेड़-पौधों को लगाने के लिए घर पर तैयार किया गया मिश्रण) बनाने के लिए 50% बगीचे या खेत से लाई हुई मिट्टी/मृदा में 40% गोबर खाद और कम्पोस्ट तथा 10% रेत मिलाएं। रेत के स्थान पर आप परलाइट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, क्योंकि पर्लाइट रेत की तुलना में काफी अधिक हल्का होता है। यदि आपके पास समय की कमी है, तो आप रेडीमेड मिट्टी/मृदा ऑनलाइन के माध्यम से भी खरीद भी सकते हैं।






खाद व उर्वरक (Manure And Fertilizer For Gardening) :-

जैविक खाद और उर्वरक के इस्तेमाल से पौधों का विकास तेजी से होती है। इसी के कारण से जब पौधे थोड़े बड़े हो जाते हैं, तब उनकी अच्छी ग्रोथ/विकास के लिए गाय के गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट, मस्टर्ड केक या नीम केक आदि को पौधों की मिट्टी/मृदा में डालना आवश्यक होता है। इसके अतिरिक्त जब पौधों में फूल और फल आना शुरू हो जाए तब बोन मील, रॉक फास्फेट, प्रोम तथा पोटाश जैसे पोटेशियम और  फास्फोरस युक्त फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।






गार्डन टूल्स (Garden Tools) :-

घर मे बगीचे की शुरुआत करते समय गमले की मिट्टी/मृदा तैयार करने, पौधों को जल देने और बीजों से सीडलिंग तैयार करने के लिए टूल्स की आवश्यकता होती है। इन बागवानी टूल्स के उपयोग से बागबानी का काम और भी ज्यादा आसान और रोचक हो जाता है। आइये जानते हैं गार्डन बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा काम में आने वाले बागवानी टूल्स और उनके इस्तेमाल की जानकारी को....... 







हाथों की सुरक्षा के लिए हैण्ड ग्लव्स (Hand Gloves For Gardening) :-

बागवानी करते समय हाथों की सुरक्षा का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। किसी कांटेदार पौधे (जैसे गुलाब) से कटिंग लेते वक्त, पौधे लगाने के लिए मिट्टी/मृदा तैयार करते समय और अपने पौधों में खाद को डालते समय हाथों में ग्लव्स (दस्ताने) को जरूर पहन लेना चाहिए। हैंड ग्लव्स का इस्तेमाल करने से आपके हाथ गंदगी, मिट्टी/मृदा और कांटेदार चीजों से सुरक्षित रहते हैं। बागवानी के लिए अच्छे हैंड ग्लव्स खरीदें जो मजबूती के मामले मे बेस्ट हों, वाटरप्रूफ हों और जो हाथों में पूरी तरह से फिट हो सकें।

(इसे भी पढ़े :- घरों पर खीरा या ककड़ी किस तरह उगाएं ....) 






मिट्टी/मृदा की खुदाई के लिए हैंड ट्रॉवेल (Hand Trowel For Gardening) :-

हैंड ट्रोवेल को सामान्य बागवानी टूल माना जाता है। यह गार्डन में खुदाई के काम आने वाले बेस्ट बागवानी टूल्स में से एक है।हैंड ट्रॉवेल की सहायता से होम गार्डनिंग में आप मिट्टी/मृदा की खुदाई, गुड़ाई और गमलों में मिट्टी भरने का कार्य बहुत आसानी से कर सकते हैं।





कटिंग करने के लिए हैण्ड प्रूनर (Hand Pruner For Gardening) :-

यह कैंची के समान दिखने वाला काफी उपयोगी टूल  है, जिसका उपयोग पौधों की टहनियों को काटने के लिए किया जाता है। इसके उपयोग से बड़ी ही आसानी से किसी भी पौधे की कटिंग की जा सकती है। गार्डेन मे पौधों के सूख चुके या डैमेज तनों को काटने में प्रूनिंग टूल्स(कटाई- छंटाई उपकरण) काफी काम में आते हैं।






बगीचे की मिट्टी/मृदा तैयार करने के लिए गार्डन फोर्क (Garden Fork Tool Is Needed To Start A Garden) :-

यह टूल बागवानी के लिए जमीन तैयार करने के काम में आता है। बगीचे की मिट्टी/मृदा तैयार करते समय यह टूल आपके पास जरूर होना चाहिए। गार्डन फोर्क का इस्तेमाल बगीचे में या रेज्ड बेड में मिट्टी/मृदा को ढीला करने, उसे पलटने और खरपतवारों  को हटाने में किया जाता है।





बेल वाले पौधों के लिए बेस्ट क्रीपर नेट (Best Creeper Net For Climbing Plants) :-

जब आप बगीचे में बेल वाली सब्जियों जैसे चेरी टमाटर, लौकी, तोरई, कद्दू आदि को लगाते हैं, तो ऐसे में उन पौधों की बेल को बढ़ने के लिए सहारा देने की आवश्यकता होती है। बेल को सहारा देने के लिए आप सबसे उपयोगी क्रीपर नेट टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नेट पर बेल के पौधे काफी अच्छी तरह से बढ़ते हैं।






कीटनाशकों से बचाव के लिए हाई प्रेशर स्प्रे पंप (Spray Pump For Pest Control In Home Gardening) :-

पौधों पर कीटनाशक दवाओं या जल के छिड़काव के लिए और पौधों पर दिनभर की जमी धूल को साफ करने के लिए हाई प्रेशर स्प्रे पंप का उपयोग किया जाता है। इस स्प्रे बॉटल की सहायता से पौधों पर उचित मात्रा में कीटनाशकों का छिड़काव बहुत बहुत ही सुविधा जनक तरीके से किया जा सकता है। अक्सर पौधों में छोट-छोटे कीड़े लग जाते हैं, इसके कारण पौधों का विकास रुक जाता है। स्प्रे पम्प से निकलने वाली जल की तेज धार से पौधों पर चिपके इन छोटे मोटे कीटों को दूर किया जा सकता है और पौधों को कीट लगने पर उनसे होने वाली समस्या से बचाया जा सकता हैं।







पौधों को जल देने के लिए वाटरिंग कैन (Watering Can Tool Is Needed To Start A Garden) :-

चाहे आप जमीन पर बागवानी करते हों या फिर घर की छत पर बने बगीचे में, दोनों ही जगह पौधों को जल देने के लिए वाटरिंग कैन बहुत उपयोगी टूल है। मार्केट में अलग-अलग आकार की छोटी-बड़ी वाटरिंग कैन मिलती हैं। आप अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से वाटर केन खरीद सकते हैं।

(इसे भी पढ़े :- घर पर गमले या ग्रो बैग में जुकिनी कैसे उगाएं....) 






ऑटोमेटिक जल देने के लिए ड्रिप सिंचाई किट (Drip Irrigation Kit For Home Garden) :-

कई लोगों (जैसे उम्रदराज लोगों) को अधिक वजन उठाने में काफी तकलीफ होती है। ऐसे में बगीचे में लगे कई सारे पौधों में जल डालने के लिए आप वॉटरिंग कैन की स्थान पर ड्रिप इरिगेशन सिस्टम को इनस्टॉल कर सकते हैं। इससे पौधों की जड़ों तक पानी स्वयं ही बूँद के रूप में पहुँचता रहता है।







गमलों को रखने के लिए ड्रेनेज मैट (Drainage Mat To Start Terrace Garden) :-

होम गार्डनिंग शुरू करने के लिए गमलों को ड्रेनेज मेट पर रखना आवश्यक होता है। ड्रेनेज मेट का इस्तेमाल करने से गमलों के ड्रेन होल में से पानी काफी सुगमता और सरलता से बाहर निकलता रहता है। ड्रेन होल बंद न हों, इसके लिए आप गमलों को ईट के ऊपर भी रख कर इस छोटी सी समस्या दूर कर सकते हैं।






निष्कर्ष (conclusion) :-

इस आर्टिकल को पढ़कर बेहद आसानी से आप भी बगीचे का जरूरी सामान खरीदकर बागवानी शुरू कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा। उम्मीद है यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित रहा होगा। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी साईट gardenglance.blogspot.com पर विजिट कर सकते हैं। इस आर्टिकल से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हों, कृपया कमेंट में जरूर बताएं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad