Gourd Vegetables For Home Garden
गॉर्ड सब्जियां क्या होती हैं (What Are Gourd Vegetables) :-
भारत में लौकी, करेला और गिलकी आदि गॉर्ड सब्जियाँ सबसे लोकप्रिय कद्दू वर्गीय सब्जियों में से एक हैं, जिनका इस्तेमाल सब्जी, सलाद और सूप आदि के रूप में किया जाता है। इन सब्जियों को आप अपने घर पर ग्रो बैग या गमले की मिट्टी में बड़ी ही आसानी से उगा सकते हैं। गॉर्ड सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती हैं, क्योंकि जब आप इन्हें घर पर या गमले मे उगाएँगे तो यह केमिकल फ्री होगी।
(इसे भी पढ़े :- ये पौधे जो कम पानी मिलने पर भी हरे भरे रहते हैं .....)
गॉर्ड सब्जियां उगाने के लिए सही जगह का चुनाव (Choosing Right Location For Gourd Vegetables) :-
गमले या ग्रो बैग में लगी गॉर्ड सब्जियों को फैलने के लिए उचित जगह तथा तेजी से बढ़ने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप की आवश्यक होती है, अतः आप इन बेल वाली सब्जियों के पौधों को ऐसे जगह पर लगाएं, जहां इन्हें जरूरत के अनुसार धूप और फैलने के लिए पर्याप्त स्थान प्राप्त हो सके। आप इन्हें अपने टेरिस गार्डन, बालकनी या होम गार्डन में लगा सकते हैं।
गॉर्ड सब्जियों के लिए बेस्ट (अच्छी) मिट्टी (Best Soil For Gourd Vegetables) :-
गॉर्ड सब्जियां ग्रो करने के लिए गमले या ग्रो बैग (Pot or grow bag Size To Grow Gourd Vegetables At Home) :-
1. 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
2. 18 x 18 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
3. 24 x 24 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
नोट – आप अपनी सुविधा के अनुसार गमले या ग्रो बैग के साइज का चुनाव कर सकते हैं।
गॉर्ड सब्जियां (Gourd Vegetables For Home Garden) :-
घर पर ग्रो बैग या गमले की मिट्टी/मृदा में आसानी और काफी सरलता से उगने वाली गॉर्ड सब्जियों के नाम निम्न हैं जो इस प्रकार है......
- गिलकी (Sponge Gourd)
- लौकी (Bottle Gourd)
- करेला (Bitter Gourd)
- तोरई (Ridge Gourd)
- चिचिंडा (Snake Gourd)
- पेठा (Ash Gourd)
- परवल (Pointed Gourd)
- कुंदरू (Little Gourd)
- टिण्डा (Apple Gourd)
- खेक्सा, वन करेला व कंटोला (Spine Gourd)
1. गिलकी (Sponge Gourd) :-
गिलकी एक प्रमुख गॉर्ड वेजिटेबल है, जिसे ज्यादातर लोग अपने खाने में पसंद करते हैं। गिलकी के पौधे उगाने के लिए कोई विशेष देखभाल की जरूरत नहीं होती है, इसलिए लोग इस पौधे को अपने घर पर उगाना ज्यादा पसंद करते हैं। यह एक गर्म जलवायु वाला पौधा है, जिसे फरवरी-मार्च व मई-जुलाई के महीने में लगाया जाता है। गिलकी के पौधे 24 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर अच्छी तरह से ग्रो/विकास करते हैं।
Sponge Gourd का वानस्पतिक नाम => लफ़ा इजिपियाका (Luffa Aegyptiaca)
2. लौकी (Bottle Gourd) :-
लौकी (बॉटल गॉर्ड) की सब्जी शरीर में ताजगी और शरीर का वजन कम करने में सहायक होती है, इसलिए लोग इस गॉर्ड वेजिटेबल को घर पर उगाना बहुत पसंद करते है। आप गर्मी और बारिश के मौसम में लौकी के बीजों को 14 इंच के गमले या ग्रो बैग में बहुत ही आसानी से लगा सकते हैं।
Bottle Gourd का वानस्पतिक नाम => लेगेनेरिया सिसेरिया (Lagenaria Siceraria)
(इसे भी पढ़े :- जाने, हैण्ड ट्रॉवेल के उपयोग के बारे मे.....)
3. करेला (Bitter Gourd) :-
करेला (बिटर गॉर्ड) एक अच्छी इम्युनिटी गॉर्ड सब्जी है, जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। अगर आप इस वेजिटेबल प्लांट को घर पर ही उगाना चाहते हैं, तो बसंत (फरवरी-मार्च) या बरसात के मौसम में इस पौधे को अपने टेरिस गार्डन में 16 इंच के ग्रो बैग या गमले में लगा सकते हैं। करेला के पौधे में वृद्धि या विकास के लिए लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान की जरूरत होती है।
Bitter Gourd का वानस्पतिक नाम => मोमोर्डिका चारेंटिया (Momordica Charantia)
4. तोरई (Ridge Gourd) :-
तोरई गॉर्ड वेजिटेबल में उचित मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं, इसलिए बहुत से लोग इस सब्जी को खाना पसंद करते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में लोग अपने टेरिस गार्डन या होम गार्डन में इस तोरई के पौधे को लगाते हैं। यह सब्जी का पौधा 25-30 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर अच्छी तरह से ग्रो या विकास करता है।
Ridge Gourd का वानस्पतिक नाम => लुफ्फा (Luffa)
5. चिचिंडा (Snake Gourd) :-
स्नेक गॉर्ड या चिचिंडा की सब्जी हमारे लिए बहुत ही अधिक लाभदायक होती है, इसलिए इस गार्ड वेजिटेबल को अधिकतर लोग अपने भोजन क्रिया मे खाना पसंद करते हैं। यदि आप भी इस वेजिटेबल प्लांट को अपने घर पर उगाना चाहते हैं, तो आप इसे 15 x 15 इंच के ग्रो बैग या गमले में लगा सकते हैं। चिचिंडा या स्नेक गॉर्ड मध्यम तापमान वाला पौधा है, जो 22-28 डिग्री सेल्सियस के तापमान में अच्छे से ग्रो या बढ़ता है।
Snake Gourd का वानस्पतिक नाम => ट्राइकोसैंथेस कुकुमेरिना (Trichosanthes Cucumerina)
(इसे भी पढ़े :- जानिए क्यों दिया जाता है गार्डन के पौधों को सुबह के समय पानी ....)
6. पेठा (Ash Gourd) :-
ऐश गॉर्ड या पेठा एक बहुत ही प्रचलित गॉर्ड वेजिटेबल है, जिसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई गम्भीर बीमारियों से बचाते हैं। यदि आप इस प्लांट को अपने घर पर उगाना चाहते हैं, तो मध्यम तापमान पर शुरूआती बसंत (फरवरी-मार्च) या बारिश के मौसम में आप इस पौधे को अपने घर की छत पर गमले या ग्रो बैग में बड़ी आसानी से लगा सकते हैं।
Ash Gourd का वानस्पतिक नाम => बेनिंकासा हिस्पिडा (Benincasa Hispida)
परवल (Pointed Gourd) :-
परवल एक टॉप वेजिटेबल गॉर्ड है, जिसे ज्यादातर लोग अपने डाइट मे खाना पसंद करते हैं। परवल आकार में छोटे होते हैं, जिन्हें घर पर ग्रो बैग्स या गमले की मिट्टी में लगाना बहुत ही आसान है। यदि आप भी इस पौधे को अपने टेरिस गार्डन या घर के बगीचे में लगाना चाहते हैं, तो आप इसे 18 इंच के गमले में लगा सकते हैं। परवल के पौधे की वृद्धि या विकास के लिए लगभग 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान की जरूरत होती है।
Pointed Gourd का वानस्पतिक नाम => ट्राइकोसैंथेस डायोइका (Trichosanthes Dioica)
(इसे भी पढ़े :- Best Home Garden Tools....)
कुंदरू (Little Gourd) :-
Little Gourd का वानस्पतिक नाम => कोकिनिया ग्रैंडिस (Coccinia Grandis)
टिंडा (Apple Gourd) :-
टिंडा जिसे एप्पल गॉर्ड भी कहा जाता है। स्वाद से भरपूर इस सब्जी में कुछ पोषक तत्व ऐसे भी होते है, जो शरीर के डाईजेस्टिव सिस्टम (digestive system) को सही करते हैं, इसलिए इस लाभदायक सब्जी को ताजा प्राप्त करने के लिए घर पर लगाया जाता है। टिंडे को शुरूआती गर्मी के समय 10-12 इंच के गमले या ग्रो बैग में बड़ी ही आसानी से लगाया जा सकता है तथा एप्पल गॉर्ड पौधे को ग्रो करने के लिए 25-30 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे अच्छा तथा सबसे प्रभावी होता है।
Apple Gourd का वानस्पतिक नाम => प्रेसिट्रुलस फिस्टुलोसस (Praecitrullus Fistulosus)
ककोड़ा या कंटोला (Spine Gourd) :-
कंटोला या ककोरा एक गॉर्ड वेजिटेबल है, जिसे ज्यादातर लोग सब्जी के रूप में पकाकर खाते है। ये सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं, जो कई रोगों से हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं, इसलिए इस प्लांट को अपने घर पर उगाया जाता है। आप भी कंटोला के पौधे को अपने घर पर गमले या ग्रो बैग मे उगाकर ताजे स्पाइन गॉर्ड (कंटोला) का आनंद ले सकते हैं। लगभग 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर इस पौधे को बसंत या बारिश के मौसम में अपने घर पर काफी आसानी से ग्रो किया जा सकता है।
Spine Gourd का वानस्पतिक नाम => मोमोर्डिका डायोइका (Momordica Dioica)
(इसे भी पढ़े :- जानिए, कब कौन सा पोषक तत्व चाहिए पौधों को.....)
गॉर्ड सब्जियों की देखभाल किस प्रकार करें (How To Care For Gourd Vegetables) :-
घर पर गमले या ग्रो बैग में गॉर्ड सब्जियों को उगाते समय कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आप इन वेजिटेबल्स की देखभाल निम्न प्रकार कर सकते हैं, जो इस प्रकार है........
● गमले या गार्डन की मिट्टी में लगे सब्जियों के पौधों को जरूरत के अनुसार जल दें, लेकिन पौधे की मिट्टी/मृदा में जलभराव न होने दें।
● ये सब्जियां बेल या लता के रूप में बढ़ती हैं, अतः इन सब्जी के पौधों को सहारे की आवश्यकता होती है। आप पौधों को सहारा देने के लिए लकड़ी के डंडे, रस्सी, क्रीपर नेट आदि का उपयोग कर सकते हैं।
● गार्ड सब्जियों को तेजी से ग्रो या बड़ा करने के लिए रोजाना 6-8 घंटे की धूप की आवश्यकता होती है, इसलिए पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पौधों को आवश्यकतानुसार धूप मिल सके।
● वेजिटेबल प्लांट्स को कीट व रोगों से सुरक्षा के लिए पौधों के ऊपर नीम तेल, पेस्टीसाइड आदि का छिड़काव करें। इसके अतिरिक्त आप पौधों को कीट व रोगों से बचाने के लिए निम्न प्रकार के उपाय भी कर सकते हैं, जैसे:
3. कीट ग्रस्त भाग के ऊपर जल की तेज धारा से स्प्रे करें, लेकिन नाजुक पौधों पर इसका उपयोग करने से बचें।
गॉर्ड सब्जियों के बीज कहाँ से खरीदें (Where To Buy Good Quality Gourd Vegetable Seeds) :-
आप उन्नत किस्म के गार्ड वेजिटेबल्स के बीजों का चयन करें, ताकि आपको भविष्य में सब्जियों की अच्छी पैदावार प्राप्त हो सके। आप गार्ड सब्जियों के बीज को अपने नजदीकी बीज भंडार से या ऑनलाइन से भी खरीद सकते हैं। अच्छी क्वालिटी के गार्ड वेजिटेबल्स सीड खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ