Best Time To Prune Plant For Healthy Growth
प्रूनिंग क्या होता है (What Is Plant Pruning) :-
पौधों की ग्रोथ को नियंत्रित करने तथा इसके स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने के लिए पौधे की अनेक शाखाओं, कलियों, जड़ों इत्यादि को काटकर अलग करना प्रूनिंग कहलाती है। प्रूनिंग को गार्डनिंग में किसी पेड़-पौधे के अनचाहे (unwanted) हिस्से को काटने के लिए जाना जाता है। छंटाई पौधे के आकार, गुणवत्ता, फलों व फूलों के उत्पादन में वृद्धि तथा पौधे के समस्त स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी प्रभावित कर सकती है। विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रूनिंग करने का समय अलग-अलग हो सकता है, आइये जानते हैं पौधे की प्रूनिंग कब और कैसे करना चाहिए।
(इसे भी पढ़े :- Hand weeder की सम्पूर्ण जानकारी.....)
बगीचे मे लगे पौधों की प्रूनिंग कब करें (When To Prune Plants) :-
होम गार्डेन में लगे हुए पौधों की प्रूनिंग यानी कटाई-छटाई कब करना चाहिए, यह मुख्यतः इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने बगीचे मे कौन से पौधे उगा रहे हैं। प्रूनिंग (कटाई-छटाई) पौधों के सम्पूर्ण वृद्धि/विकास को नियंत्रित करने के साथ पौधों में फलों व फूलों के उत्पादन व गुणवत्ता को बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करती है। सही और सटीक समय पर प्रूनिंग न होने के कारण पौधे की ग्रोथ/विकास प्रभावित हो सकती है। साथ ही यह बगीचे मे लगे पौधों में रोग व बीमारियों के संक्रमण को फ़ैलाने का माध्यम भी बन सकती है। कुछ पौधों की निश्चित समय मे छंटाई से वे अच्छी तरह से बढ़ते हैं।
आइये जानते हैं कि बगीचे में लगे हुए विभिन्न प्रकार के फल-फूल, सब्जियों, जड़ी-बूटी इत्यादि पौधों की प्रूनिंग (कटाई-छंटाई) करने का सही समय कौन सा है।....
1. फल वाले पौधों की प्रूनिंग (कटाई-छंटाई) कब करना चाहिए (Best Time Of Fruit Plants Prune) :-
फलों के पेड़ पौधों की छंटाई या प्रुनिंग सर्दियों, वसंत या गर्मियों की शुरुआत में की जा सकती है लेकिन साल के अलग-अलग समय में प्रुनिंग आपके फलों के पेड़ पौधों के स्वास्थ्य, विकास और उत्पादकता को प्रभावित कर सकती है। अगर आपका फल वाला पौधा युवा है तो सर्दियों में फलों के पेड़ों की छंटाई (प्रुनिंग) सबसे अच्छा समय है क्योंकि यह समय पौधों के विकास को बढ़ावा देता है। अगर आपका फ्रूट प्लांट (फल का पौधा) साइज में बड़ा है और आप अपने फलों के पेड़ों को आकार मे छोटा रखना चाहते हैं तो आपके लिए समर प्रूनिंग सबसे अच्छा विकल्प है। आपके पौधों के आस-पास का वातावरण ठण्डा होने पर शरद ऋतु में फलों वाले पेड़ों की छटाई (प्रुनिंग) नहीं करना चाहिए।
नोट – सर्दियों के समय फलों के पेड़ की छंटाई (प्रुनिंग) पौधे की ग्रोथ/विकास बढ़ाने में मदद करती है, जबकि गर्मियों में की गयी छंटाई (प्रूनिंग) से पौधों की विकास की चाल (growth speed) कम हो जाती है।
2. फूल वाले पौधों की प्रूनिंग(कटाई-छंटाई) करने का सही समय (Best Time To Prune Flowering Plants) :-
(इसे भी पढ़े :- कद्दू के बीज उगाने की जानकारी....)
3. सब्जियों के पौधों की प्रूनिंग (कटाई-छंटाई) कब करें (When To Prune Vegetable Plants) :-
आमतौर पर देखा गया है कि शुरुआती वसंत के मौसम (फरवरी-मार्च) के दौरान या नई वृद्धि और सब्जियों के उत्पादन की शुरुआत से ठीक पहले का समय सब्जी वाले पौधों को प्रुनिंग(कटाई-छंटाई) करने का सही वक्त होता है। यह प्रुनिंग (कटाई- छटाई) पौधे की गुणवत्ता बढ़ाने तथा सब्जियों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि लाने के लिए की जाती है, लेकिन सभी सब्जियों वाले पौधों को इसकी जरूरत नहीं होती। आलू, तरबूज, कद्दू, बंदगोभी और फूलगोभी जैसे पौधों को प्रूनिंग (कटाई- छंटाई) की जरूरत नहीं होती है, लेकिन स्क्वैश, टमाटर, शतावरी, मटर, बीन्स आदि कुछ बेल वाली तथा अन्य सब्जियाँ ऐसी होती हैं जिनको नियमित समय अंतराल पर प्रुनिंग (कटाई- छंटाई) की जरूरत होती है।
नोट- सब्जियों के पौधे की प्रूनिंग(कटाई- छंटाई) 25% से अधिक नहीं करना चाहिए।
4. जड़ी-बूटी वाले पौधों की प्रूनिंग (कटाई-छंटाई) करने का सही समय (Herb Pruning Time) :-
सामान्यतः जड़ी-बूटियों वाले पौधों की प्रूनिंग (कटाई-छंटाई) ग्रोइंग सीजन में इनकी जीवन्तता को काफी लम्बे समय तक बनाये रखने के लिए की जाती है। पत्तेदार जड़ी-बूटियाँ (हर्ब्स) जिनको लगातार प्रुनिंग (कटाई-छटाई) की जरूरत होती है उनमें अजवायन, चाइव्स, स्टेविया, पुदीना, तारगोन(Tarragon) इत्यादि सम्मलित हैं। नियमित प्रुनिंग (कटाई-छंटाई) के बिना पौधे फूलने के बाद मरने लगते हैं। आप युवा जड़ी-बूटियाँ(हर्ब्स) वाले पौधों की नयी शाखाओं को पिंचिंग के माध्यम से अलग कर सकते हैं इससे पौधा पहले से काफी अधिक झाड़ीदार होगा। पत्तेदार जड़ी- बूटियों (हर्ब्स) वाले पौधे लंबे और फलदार हो जाने के बाद आप उन्हें सुरक्षित रूप से उनकी कुल ऊंचाई के आधे हिस्से (50%) तक को काट सकते हैं। कुछ सदाबहार जड़ी-बूटी(हर्ब्स) के पौधे कठोर होते हैं, इन वुडी हर्ब्स की प्रूनिंग(कटाई- छंटाई) के समय मात्र इनके एक तिहाई (⅓) हिस्से को ही काटना चाहिए।
5. झाड़ी वाले पौधों की प्रूनिंग(कटाई-छंटाई) कब करना चाहिए (Shrubs Plants Pruning) :-
जब आपके घर के बगीचे में लगी हुई झाड़ियाँ अपने पत्ते खो देती हैं या जब ये पौधे निष्क्रिय हो गए हो, तो यह झाड़ीदार पौधों को काटने का बिल्कुल सही समय है। क्योंकि इस समय आप यह बड़ी आसानी से फैसला कर सकते हैं कि पौधे का कौन सा हिस्सा काटना है। निष्क्रिय झाड़ी की प्रुनिंग (छंटाई) आमतौर पर सर्दियों के अंत में की जाती है, लेकिन झाड़ी में टूटी, मृत तथा रोगग्रस्त शाखाएं दिखाई पड़ने पर आप वर्ष के किसी भी समय और कभी भी उन शाखाओं को हटा सकते हैं।
(इसे भी पढ़े :- बगीचे में लगे हुए पौधों को बीमारियों से किस तरह बचाएं.....)
6. बारहमासी पौधों की प्रूनिंग(कटाई-छंटाई) कब करें (Perennial Plants Pruning) :-
अधिकांश बारहमासी पौधों की स्वस्थ विकास के लिए पूरे वर्ष के दौरान प्रूनिंग (कटाई - छंटाई) की जाना जरूरी होता है। फूल वाले बारहमासी पौधों के लिए पौधों की डेडहेड(सूखे, मृत तथा मुरझाए हुए भाग को काटकर अलग कर देना) करना सबसे अच्छा विकल्प होता है क्योंकि इस प्रक्रिया से पौधों की उर्जा और अधिक नए फूलों को खिलने में खर्च होती है। जिससे पौधे में पहले से और अधिक फूल आते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न बारहमासी पौधों की प्रूनिंग(कटाई - छंटाई) पौधे के आकार व उनकी प्रकृति के अनुसार की जानी चाहिए।
7. वार्षिक पौधों की प्रूनिंग(कटाई-छंटाई) करने का सही समय (Annual Plant Pruning) :-
जब पौधों में फल, फूल तथा कलियाँ इत्यादि आने वाली हो, ठीक उसके पहले आप इन वार्षिक पौधों की प्रुनिंग (कटाई-छंटाई) कर सकते हैं। यह पौधों की स्वस्थ ग्रोथ/विकास को बढ़ावा देता है। फूलों के मुरझाने के बाद बीज की फली को कटाई - छटाई वाली कैंची से काटें। आप वार्षिक झाड़ियों और फूलों के पौधों में टर्मिनल कली को पिंचिंग (पौधे अनिश्चित वृद्धि को रोकने के लिए) द्वारा हटा सकते हैं जिससे निचली कलियों को साइड शूट बनाने के लिए प्रोत्साहन/ मौका मिलेगा।
8. सजावटी पौधों की प्रूनिंग(कटाई-छंटाई) कब करना चाहिए (Ornamental Plant Pruning) :-
अपने घर के बगीचे के पौधों के अच्छे विकास/ग्रोथ को बढ़ावा देने तथा सुन्दर व आकर्षक बनाने के लिए आप पौधों की प्रुनिंग (कटाई- छंटाई) वर्ष के किसी भी समय कर सकते हैं। सजावटी पौधों की प्रूनिंग(कटाई- छंटाई) पौधों को कीट व रोगों से दूर रखने में सहायता करती है और साथ ही यह आपके पौधों को उचित आकार भी देती है।
(प्रूनिंग(कटाई- छंटाई) फलों के पेड़ की देखभाल का एक जरूरी हिस्सा है। लेकिन अगर आप अपने पेड़ की सही तरीके से व निश्चित समय पर प्रुनिंग(कटाई-छंटाई) नहीं करते हैं, तो आप अपने पौधों की सहायता करने से ज्यादा उन्हें भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसीलिए अपने पौधे की प्रकृति के अनुसार प्रुनिंग (कटाई-छंटाई) कर पौधों को स्वस्थ रखने के लिए उपर्युक्त बताए गये समय पर पौधों की प्रूनिंग (कटाई-छंटाई) करें।)
निष्कर्ष (conclusion) :-
उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि, बगीचे मे लगे पौधे या अन्य किसी स्थान पर लगे पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्रुनिंग करने का सही समय, प्रुनिंग क्या है, बगीचे मे लगे पौधे की प्रुनिंग कब करे और कई प्रकार के पौधों की कब तथा किस सीजन मे और कैसे प्रुनिंग करे। दोस्तों पौधों को जल देना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है प्रुनिंग करना। पौधों की प्रुनिंग करने से पौधे दुगनी रफ्तार से ग्रोथ करते है। तो दोस्तों हमे आशा है कि यह पोस्ट आपको काफी पसंद आई होगी। इसी तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमारी साईट gardenglance.blogspot.com पर विजिट कर सकते हैं। इस पोस्ट से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हों, कृपया कमेंट में जरूर बताएं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ