Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होम गार्डेन मे तरबूज के पौधे कैसे उगाएं

How To Grow Watermelon plants in Home Garden


तरबूज गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है। जिसमें लगभग 92% तक पानी पाया जाता है। तरबूज फल बेल के रूप में बढ़ने वाला पौधा है जिस पर बड़े, मीठे और काफी स्वादिष्ट फल लगते हैं। तरबूज जैसे फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन B और आयरन जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। इसे आप अपने घर के बगीचे में काफी आसानी से उगा सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि, घर के बगीचे मे तरबूज के पौधे कैसे लगाएं, तरबूज का पौधा लगाने का सही वक्त और उसकी देखभाल के तरीके के बारे में। तो अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।






तरबूज लगाने का सही वक्त (Best Time to Plant Watermelon) :-

तरबूज गर्म मौसम में अधिक तेजी से ग्रो करने वाला पौधा है, जिसे आप आखिरी वसंत से शुरूआती गर्मी या मार्च से अप्रैल माह के बीच गमले या ग्रो बैग की मिट्टी/मृदा में लगा सकते हैं। इसके बीज 21-35°C के बीच वाले तापमान में काफी तेजी से अंकुरित होते हैं। तरबूज ठंड के मौसम में अच्छी तरह से ग्रो नहीं कर पाता है।

(इसे भी पढ़े :मार्च-अप्रैल महीने में लगाई जाने वाली सब्जियां....) 






तरबूज लगाने के लिए अच्छे सीड (Good Seeds to plant Watermelon) :-

आप अपने मन पसंद के अनुसार अच्छी से अच्छी किस्म के तरबूज के बीज अपने नजदीकी मार्केट या ऑनलाइन Organicbazar.net से ऑर्डर करके खरीद सकते हैं। ऑनलाइन बीज आर्डर करने के लिए यहां क्लिक  करें।






तरबूज लगाने के लिए गमले या का साइज (Pot Size for Growing Watermelon) 

घर पर तरबूजा उगाने के लिए आपको उचित आकार के गमले या ग्रो बैग का चुनाव करना चाहिए। आप तरबूज के बीज लगाने के लिए निम्न साइज के गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं:


●  18 x 18 Inch (चौड़ाई x ऊंचाई)

●  24 x 24 Inch (चौड़ाई x ऊंचाई)

●  24 x 36 Inch (चौड़ाई x ऊंचाई)

आप अपनी सुविधा के अनुसार गमले या ग्रो बैग के साइज का चुनाव कर सकते हैं।






होम गार्डेन मे तरबूज का पौधा कैसे लगाएं (How To Plant Watermelon in Home) :-

बगीचे में आप दो आसान तरीको से गमले या ग्रो बैग की मिट्टी/मृदा में तरबूज के पौधे को लगा सकते हैं। आइये जानते हैं, उन दो आसान तरीकों के बारे में।


पहला तरीका:-  आप तरबूज के बीजों को सीधे गमले की मिट्टी/मृदा में लगा सकते हैं। तरबूज के बीजों को मिट्टी/मृदा में लगभग 1 इंच की गहराई में लगाएं।


दूसरा तरीका:-  आप तरबूज के बीजों को पहले सीडलिंग ट्रे या छोटे गमले में अंकुरित कर लें और जब पौधे लगभग 5-6 इंच बड़े हो जाते हैं, तो उन्हें किसी उचित साइज के गमले या ग्रो बैग में स्थानांतरित कर दें।

(इसे भी पढ़े :- कद्दू के बीज उगाने की जानकारी....) 






होम गार्डेन मे तरबूज के पौधे लगाने के टिप्स (Tips to Grow Watermelon plant at Home) :-


●  तरबूज के पौधों को जरूरत से ज्यादा जल निकासी वाले छिद्रयुक्त गमले या ग्रो बैग में लगाएं।


●  पोषक तत्वों से युक्त दोमट मिट्टी/मृदा या पॉटिंग मिट्टी (potting soil) गमले में भरें।


●  तरबूज के बीज बोने के बाद मिट्टी/मृदा में उचित मात्रा में नमी बनाए रखें।


●  तरबूज के बीज अंकुरित होने में लगभग 4-12 दिन का वक्त(समय) लग सकता है।


●  पौधों को प्रतिदिन लगभग 6-8 घंटे की धूप यानी सूरज की रोशनी मिलनी चाहिए।


●  अच्छी ग्रोथ के लिए प्रतिदिन पौधे लगे गमले की मिट्टी/मृदा में जल डालें।


●  पौधों के विकास के लिए जैविक उर्वरक का इस्तेमाल करें।






तरबूज के पौधे की उचित देखभाल (Watermelon Plant Care) :-

तरबूज के पौधों के अच्छे विकास के लिए पौधों की देखभाल करने की आवश्यकता होती है। आइये जानते हैं, पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए कुछ काम के टिप्स के बारे मे :-


●  तरबूज उगाने के लिए जल (Water for Watermelon) :-

घर पर तरबूज के पौधे लगे गमले या ग्रो बैग की मिट्टी/मृदा में प्रति सप्ताह लगभग 1 से 2 इंच गहराई में जल दें। लेकिन ध्यान रखें कि पौधे लगे गमले की मिट्टी/मृदा में जल भरा न रहे, क्योंकि जल भरे रहने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा भी नष्ट हो सकता है। पौधों को जल देते समय पत्तियों को गीला न करें, क्योंकि पत्तियों में फंगस लगने का खतरा और भी बढ़ जाता है। तरबूज के पौधे में एक बार फल लगने के बाद जल देना कम कर दें।





●  तरबूज के पौधे के लिए खाद/उर्वरक (Best Fertilizer for Watermelon Plants) :-

आप तरबूज के पौधों में तेजी से विकास के लिए जैविक उर्वरक(orgenic Fertilizer) जैसे- वर्मीकम्पोस्ट, पुरानी गबर की खाद, बोन  और नीम केक आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पौधे में फूल आने के बाद, फलों के अच्छे उत्पादन के लिए कम नाइट्रोजन वाले खाद का उपयोग करें।





●  तरबूज के विकास के लिए उचित सूरज की रोशनी (Proper Sunlight for Watermelon Growth):-

तरबूज के पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पौधे को पर्याप्त मात्रा में सूरज की रोशनी मिल सके। क्योंकि तरबूज के पौधों के विकास के लिए अधिक गर्मी की आवश्यकता होती है। हालांकि, आप तरबूज को ठंड के समय भी पर्याप्त धूप(सूरज की रोशनी) वाले स्थान पर उगा सकते हैं।

(इसे भी पढ़े :- जानें पौधों के अच्छे विकास/ग्रोथ के लिए प्रूनिंग करने का सही समय.....) 






●  बेहतर विकास के लिए तरबूज के पौधों की मल्चिंग (Mulching on Watermelon Plants) :-

तरबूज के पौधे लगे गमले की मिट्टी/मृदा को सूखने से बचाने और खरपतवारों(बेकार की घास-फूस) को उगने से रोकने के लिए आप अपने पौधों के चारों ओर मिट्टी/मृदा में गीली घास डालें। यदि आपके पौधे के आसपास खरपतवार उग आते हैं तो उन्हें हटा दें, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि तरबूज के पौधे की जड़ों को हानि न पहुंचे। मल्चिंग का एक लाभ यह भी होता है कि ये पौधे के आसपास के तापमान को भी कण्ट्रोल करता है।







तरबूज किस समय तोड़ने को मिलेगा (Watermelon Harvesting time) :-


गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में पौधे लगाने के लगभग 80 से 100 दिनों के बाद आपको ताजे, मीठे और स्वादिष्ट फल तोड़ने को मिल सकते हैं। जैसे ही तरबूज के फल बड़े होने लगें, तुरन्त ही इसकी जांच करना शुरू कर दें। जब तक तरबूज पूरी तरह से न पके, तब तक फल को न तोड़े। 







निष्कर्ष (Conclusion) :-

इस लेख में आपने जाना कि, होम गार्डेन मे तरबूज कैसे लगाएं, तरबूज के पौधे लगाने के टिप्स, और भी बहुत कुछ जाना। उम्मीद है कि, आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। इसी तरह हमारी और भी उपयोगी आर्टिकल पढ़ने के लिए gardenglance.blogspot.com पर विजिट कर सकते है। इस आर्टिकल से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हों, कृपया कमेंट में जरूर बताएं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad